हेलो दोस्तों ,
आपसे मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है, आपकी विजिट मुझको ज्यादा विज़िबल नहीं हो रही !! कारण तो मुझको पता नहीं हम तो वही हैं जिनको आप बहुत अरसे से जानते हो ! चलिए जी खैर छोड़िये ये रूठना , मानना शिकायते , फ़रियाद तो चलती ही रहेंगी |
मैं आपको बताता हूँ की मै आजकल कहाँ इतना बिजी रहा तो बच्चों का स्कूल का रिजल्ट और फिर एडमिशन में लगा रहा अब जाकर के पोस्ट लिखने का टाइम मिला है | वही ऑफिस है, वही घर है, मगर अगर आप इस बात में बिलीव करते हैं, की हर दिन नया सवेरा लेकर आता है तो आप पाएंगे की आपको सब कुछ हमेशा नया लगेगा | मैं बहुत से ऐसे सज्जनो को जनता हूँ जिनको मैं अपने बचपन से जनता हूँ उनके ऑफिस एवं घर आज भी ऐसे ही हैं जो आज से 35 या 40 बरस पहले हुआ करते थे मेरे ध्यान में मगर वो बताते हैं की हमारी ना जाने कितनी पुश्ते ऐसे ही रहते आयी हैं और अब उनका भी कभी मन नहीं होता की वो घर या ऑफिस में कुछ चेंज करें | परिवर्तन संसार का नियम है मगर अगर बदलना ही है तो मैं तो ये समझता हूँ की अपने विचारों में परिवर्तन लाना ज्यादा ज़रूरी है |
आप सोच रहे होंगे की आज तो में कुछ ज्यादा ही फिलॉस्फर हो गया हूँ तो ऐसा कुछ भी नहीं है जी ये तो ज़िंदगी की सच्चाई है जी या दूसरे लफ्ज़ो में इसको ज़िंदगी का तज़ुर्बा कह लीजिये | आप सभी दोस्त मेरे साथ ऐसे ही जुड़े रहिएगा इसी के साथ मैं अपने लैपटॉप को विराम देता हूँ | स्वस्थ रहिये प्रसन्न रहिये और मस्त रहिये lots of blessings ....
लिटिल टिप = गर्मी आ गयी है, जब भी
ऑफिस या घर से बहार निकले
एक गिलास पानी पीकर जरूर पीये
तभी कहीं होकर आये ||