Wednesday, October 25, 2017

A Diwali Mela Visit Part --- 9 (TRAVEL DIARY PART - 27)

A Diwali Mela Visit Part --- 8 (TRAVEL DIARY PART - 26)

A Diwali Mela Visit Part - 7 (TRAVEL DIARY PART - 25)

Tuesday, October 24, 2017

A Diwali Mela Visit Part - 6 (TRAVEL DIARY PART - 24)

A Diwali Mela Visit Part -- 5 (TRAVEL DIARY PART - 23)

A Diwali Mela Visit Part -- 4 (TRAVEL DIARY PART - 22)

A Diwali Mela Visit Part -- 3 (TRAVEL DIARY PART - 21)

A Diwali Mela Visit Part --- 2 (TRAVEL DIARY PART - 20 )



THANKS FOR WATCHING



Follow me at :

https://www.youtube.com/channel/UCcIcorshzjtX6WhhVmH92fA



https://www.youtube.com/channel/UC_-8F3ixZg1PKzao946cMkA



https://www.youtube.com/channel/UCSl5fLiG_ii6Mino3ULZ7yQ



http://isikanaam.blogspot.in/



http://ritumohanchatptacollection.blogspot.in/.



http://ritumohan-lifemoments.blogspot...



http://ritumohansmallmessages.blogspot.in/AC



Please visit my blog and follow if you like :)

A Diwali Mela Visit Part -1 (TRAVEL DIARY PART - 19 )

Wednesday, August 16, 2017

Travel Diary Part 16

Travel Diary Part 15

Travel Dairy Part 14 final

Travel Dairy Part 13

Travel Dairy Part 12

Travel Dairy Part 11

Travel Dairy Part 10

Travel Dairy Part 9 TEMPLE DARSHAN

Tuesday, August 15, 2017

Travel Dairy Part 8

Travel Dairy Part 7

Travel dairy part 6

Travel dairy part 5

Travel dairy part 4

Travel dairy Part 3

Travel Dairy part 2 | A Temple Darshan

Thursday, April 20, 2017

daily post with little tip ( summer )




Summer image 4 Images



हेलो दोस्तों ,
आपसे मिलकर बहुत अच्छा लग रहा है, आपकी विजिट मुझको ज्यादा विज़िबल नहीं हो रही !! कारण तो मुझको पता नहीं हम तो वही हैं जिनको आप बहुत अरसे से जानते हो ! चलिए जी खैर छोड़िये ये रूठना , मानना शिकायते , फ़रियाद तो चलती ही रहेंगी |

मैं आपको बताता हूँ की मै आजकल कहाँ इतना बिजी रहा तो बच्चों का स्कूल का रिजल्ट और फिर एडमिशन में लगा रहा अब जाकर के पोस्ट लिखने का टाइम मिला है | वही ऑफिस है, वही घर है, मगर अगर आप इस बात में बिलीव करते हैं,  की हर दिन नया सवेरा लेकर आता है तो आप पाएंगे की आपको सब कुछ हमेशा नया लगेगा | मैं बहुत से ऐसे सज्जनो को जनता हूँ जिनको मैं अपने बचपन से जनता हूँ उनके ऑफिस एवं घर आज भी ऐसे ही हैं जो आज से 35 या 40 बरस पहले हुआ करते थे मेरे ध्यान में मगर वो बताते हैं की हमारी ना जाने कितनी पुश्ते ऐसे ही रहते आयी हैं और अब उनका भी कभी मन नहीं होता की वो घर या ऑफिस में कुछ चेंज करें |   परिवर्तन संसार का नियम है मगर अगर बदलना ही है तो मैं तो ये समझता हूँ की अपने विचारों में परिवर्तन लाना ज्यादा ज़रूरी है |

आप सोच रहे होंगे की आज तो में कुछ ज्यादा ही फिलॉस्फर हो गया हूँ तो ऐसा कुछ भी नहीं है जी ये तो ज़िंदगी की सच्चाई है जी या दूसरे लफ्ज़ो में इसको ज़िंदगी का तज़ुर्बा कह लीजिये | आप सभी दोस्त मेरे साथ ऐसे ही जुड़े रहिएगा इसी के साथ मैं अपने लैपटॉप को विराम देता हूँ | स्वस्थ रहिये प्रसन्न रहिये और मस्त रहिये lots of blessings ....


लिटिल टिप = गर्मी आ गयी है, जब भी
                    ऑफिस या घर से बहार निकले
                    एक गिलास पानी पीकर जरूर पीये
                    तभी कहीं होकर आये ||



Happy Summer Images

Sunday, March 12, 2017

Holi 2017

Holi ke rangon ki bahaar... Apke jeevan ko khushiyon se bhar de. Happy Holi Images         Have a splashing Holi  Images



सभी भाइयों और भाभियों को होली की ढेर सारी शुभकामनाये, आपके जीवन में होली खुशियों की बहार लेकर आये और पूरा साल आप खुशियों का आनंद उठाते रहे ऐसी में प्रभु से प्रार्थना करता हूँ । 

आज होली पूजा का दिन है , मेरी सहचरी बच्चों को साथ लेकर होली पूजन के लिए गयी अपने साथ एक थाली में पूजा की सामग्री गेहूँ  का आटा , गुड़ , धूपबत्ती , दीपक , पीसी हल्दी और एक लोटे में नीर भरकर ले गयी वहां सजाई गयी होली की सब सामग्री से पूजा की धुप जलाई दिया प्रज्वसमय लित किया और नीर भरी गगरी से लकड़ियों और उपलो से सजाई गयी होली से परिक्रमा की और परिक्रमा करते हुए थोड़ा - थोड़ा जल डालते हुए सभी की सलामती की कामना की । 

लौटते समय बच्चों को कोल्ड ड्रिंक, जूस , आइस क्रीम व चिप्स दिला कर लायी क्यूंकि होली की पूजा करके खाली हाथ घर नहीं आते । घर में मेरी स्पाउस भोजन बनाकर गयी थी छोले - चावल , मटर - पनीर और पूरी फिर हम सबने साथ में ही लंच किया । 

बच्चे पानी के गुब्बारे फूलने लगे एक दूसरे को रंग लगाने लगे काफी देर बीत जाने पर मैंने कहा की कुछ रंग कल के लिए यानि दुल्हैंडी  के लिए भी छोड़ दो तब जाकर कहीं बच्चे अपनी पढाई में लगे क्यूंकि होली के दो दिन बाद ही दोनों के पेपर हैं । मेरी दुल्हैंडी कैसी बीती ये मैं आपको अपनी नेक्स्ट पोस्ट में बताऊंगा आज के लिए बस इतना ही । टेक केयर .. 

आज का टिप = होली खेलने से व रंग लगवाने व लगाने से पहले अच्छी तरह से बॉडी लोशन व कोल्ड क्रीम लगा ले ताकि रंग आराम से उतर  जाये और आपकी त्वचा को किसी तरह का कोई नुक्सान भी ना हो ।


कुछ पंक्तियाँ = होली के दिन दिल मिल जाते हैं 
                       सब कुछ भूल कर नासमझ भी गले मिल जाते हैं ॥ 


Here are my blogs link: 
My other YouTube channel
Please visit my blog and support me  :)





Holi Hai! Hope u have a great time! Images                      

Saturday, February 25, 2017

Daily Post With Little Tips (3),

keep smiling  Images

Hello Visitors | Friends

आशा करता हूँ आप सब स्वस्थ एवं प्रसन्नवदन होंगे :) '' स्वास्थ्य हज़ार नियमत '' दोस्तों स्वास्थ्य वह पूंजी है जिसकी सहायता से हम सफलता को पाते हैं और धनउपार्जन करते हैं साथ ही हम उपार्जित धन का उपयोग भी तभी कर पाते हैं जब हम स्वस्थ होते हैं ।

मॉर्निंग वाक, योग, टाइम से भोजन; अब गर्मियां आ रही हैं, आप सब खूब लिक्विड डाइट लीजियेगा, ढेर सारा पानी पीजिएगा और पानी की कमी को दूर करने वाले खूब फल खाइएगा। गर्मी का मौसम अपने साथ खूब एन्जॉयमेंट लेकर आता है, इन्ही दिनों में ही हम सब लोग विभिन्न जगहों, खासतौर पर हिल स्टेशन पे खूब घूमने जाते हैं ।

''मै आज आपको मेरे पड़ोस में रहने वाले एक सज्जन की आउटिंग शेयर कर रहा हूँ। वो लोग पूरी AC बस लेके जाते हैं और साथ में ही हलवाई भी लेकर चलते हैं। इतने लोगो का राशन भी साथ ही लेकर चलते हैं और वो लोग बहुत लॉन्ग ट्रिप फॉलो करते हैं। और जहाँ भी रुकने का मूड हुआ रुके और हलवाई से नाश्ता या खाना बनवाया और उसके बाद ही आगे की जर्नी करते हैं। रात को किसी होटल या लाउंज में रुकते हैं और कभी -कभी तो ओवर नाईट ट्रैवल करते हैं ''।


तो बताई ना मैंने आपको एक इंट्रेस्टिंग बात। सो दोस्तों मेरे साथ बने रहिये और अपनी प्यारी सी विजिट मुझको देते रहिये। खुश रहिये, तंदुरुस्त रहिये; मैं मिलता हूँ अब आपसे अगली पोस्ट मैं ।

आज की लिटिल टिप -: अपने घर में कभी - कभी नमक के पानी से पौछा लगाते रहिये, इससे नेगेटिविटी बाहर निकल जाती है । 


कुछ पंक्तियाँ = साई इतना दीजिये जा में कुटुंब समय 
                       मै भी भूखा ना रहूँ साधु ना भूखा जाये ॥ 

smile =D Images

Monday, February 20, 2017

MONTH END

Blessings! Images


Hello Everyone !

मंथ एंडिंग आ रहा है, ये साल भी 50 दिन पुराना  हो गया है ! दिन कितनी जल्दी -जल्दी बीतते हैं की पता ही नही चलता देखिये ना आपसे मेरी दोस्ती कितनी गहरी हो गयी है, लिटरली अब तो जब  भी आप दोस्तों की याद आती  है तो में आपसे कैंनेक्ट होने के लिए  पोस्ट लिखने बैठ जाता हूँ  ।

आज सुबह ऐसा लग रहा था की बारिश होगी परन्तु ''भगवान् दिवाकर की रश्मियाँ माता धरणी का वंदन करने आ ही गयी '' । आज जब बच्चों को स्कूल ड्राप करने गया तो, पहले यहाँ ये बात बतानी ज़रूरी है की हमारी कॉलोनी के बहार निकलते ही डेली यूज़ सामान की शॉप है, तो बच्चों ने एक - एक चिप्स का पैकेट और एक - एक चॉकलेट ली वही पास एक छोटा सा बालक भी ये देख रहा था तो उसको भी चिप्स और चॉकलेट शेयर करवाये मीन्स उसको भी खरीद कर दिए , दोस्तों , में  समझता हूँ की दाने -दाने  पे लिखा है खाने वाले का नाम ।

थोड़ा आगे गया तो देखाकिसी  स्कूल की रिक्शा रास्ते में खड़ी है उसका टायर पंचर हो गया था, आते -जाते पेरेंट्स  थोड़े - थोड़े बच्चों को अपने साथ लेजा कर  स्कूल में ड्राप कर रहे थे मैंने भी कुछ बच्चों को लिफ्ट दी । तो  ऐसे हुई मेरे दिन की शुरुआत , फिर डेरी तक गया आकर एक  चाय पी और दो रस लिए उसके बाद करीब आधा घंटे बाद  में शावर लेने के लिए बाथरूम में गया ।


नहाकर  आने  के बाद , 'देवालय ' में थोड़ी वंदना की उसके बाद ऑफिस पहुच गया , वहां जाते ही  क्लाइंट का फ़ोन आ गया तो उससे बात की और मिलने का टाइम फिक्स किया ,उनके साथ लंच पे मिलने का तय हुआ । मैं तो अपना लंच घर से लाता  हूँ सो लंच साथ लेकर निकला एक छोले - भठूरे वाले के हम लोग मिले काम की बात हुई , उन्होंने एक प्लेट छोले - भठूरे लिए और  मैंने अपने घर से लाया टिफिन खाया । फिर शाम को सात बजे घर आकर थोड़ा रेस्ट किया आपको अपने से कांनेक्ट करती हुई पोस्ट लिखी , अब डिनर लेकर थोड़ा लैपटॉप पे ही ऑफिस का काम करूँगा फिर । थैंक्स दोस्तों पोस्ट पढ़ने के लिए मिलता हूँ आपसे अपनी अगली पोस्ट में
टेक केयर ।
                               
 आज का टिप = सुबह जागने के बाद सबसे पहले बॉडी ट्रेम्प्रेचर पर पानी पीना चाहिए  और अगर पानी रात को                            ताम्बे के गिलास में ढक कर रख दे और सुबह उठते ही पिए तो ''सोने पे सुहागा '' । 

कुछ पंक्तियाँ = हम होंगे कामयाब हम होंगे कामयाब एक दिन
                       मन में विश्वास हम होंगे कामयाब एक दिन ॥

Hello Monday, we meet again... Images

Thursday, February 16, 2017

Daily Post With Little Tips (2)



Mmmmm Chocolate! Images



गुड ईवनिंग, मेरे सभी सखा बंधुओ को..... आप सब कैसे हैं ? आप मुझको कंमेंट बॉक्स में लिख कर बता सकते हैं। आपको मेरी पोस्ट कैसी लगती है और मैं इसमें क्या इम्प्रूवमेंट करू ये भी आप जरूर बताइयेगा। 
आज मेरी गुड़िया ने अपनी मम्मी से होम मेड चॉकलेट बनाना सीखा है। अभी तक प्रीपरेशन जारी है, जब रेडी हो जाएगी तो आपको टेस्ट  करके बताऊंगा ।

आज सुबह मुझको तक़रीबन 5 : 30 बजे उठना पड़ा। कारण वाजिब और मजबूरी है '' नेचर्स कॉल '' सो फ्रेश रूम गया, उसके पहले मेने अपने घर की बालकॉनी का एक चक्कर लगाया। बड़ा ही '' विहंगम दृश्य '' था।



हाफ पोस्ट मैंने रात को लिख दी थी बाकी आज लिख रहा हूँ। मित्रों, एक पोस्ट लिखने में तक़रीबन दो दिन लग जाते हैं, क्योंकि मुझको बाकी के कार्य भी देखने पड़ते हैं। आज होम मेड चॉकलेट बनके तैयार हैं। बहुत ही यमी बानी हैं, मुह में जाते ही घुल गयी हैं ।

आज के लिए बस इतना ही , मिलता हूँ आपसे अपनी अगली पोस्ट । आप सभी मस्त रहिये एवं स्वस्थ रहिये। आप सभी का धन्यवाद मेरी पोस्ट को पढ़ने के लिए, ''आप below post feedback  देते रहा करिये'' ।

आज का टिप = जब भी आप कुछ मीठा (sweets) खाये उसके बाद हमेशा टूथ ब्रश करें ।

कुछ पंक्तियाँ = बहुत रात हो गयी है अब सो भी जाइये
                                 खवाबो में भविष्य के अब खो भी जाइये,
                               माना के बहुत मुश्किल है ये डगर
                              पर आशापूर्ण आत्मविश्वास बनाये रखिये ॥

Tuesday, February 14, 2017

Daily Post With Little Tips (1)



Happy Tuesday, enjoy your day! Images


हैलो ऑल! आशा करता हूँ आप सभी स्वस्थ एवं प्रसन्न होंगे। आज मंगलवार है। मैं अभी बच्चों के साथ मंगल का प्रसाद हनुमान जी के मंदिर में चढ़ा के आ रहा हूँ। प्रसाद मैं बचपन से चढ़ाता आ रहा हूँ, अब तो इतनी आदत पड़ गयी है कि जिस दिन मज़बूरी वश नहीं जा पाता तो रात को चैन नहीं मिलता। रात को हाथ - पैर और मुह धोकर (मुहहाथ) बिस्तर पर जाने से पहले ''हनुमान चालीसा '' का पाठ किया जाये तो नींद बहुत अच्छी आती है, और रात में स्वप्न में डर कर आँख भी नहीं खुलती । 

दिन तो ट्रैफिक, ऑफिस, क्लाइंट, इन में ही काट जाता है। शाम को जब मैं घर आ जाता हूँ तो परिवार के साथ कुछ समय बिताने के बाद मुझको आप सभी की याद आती है, तो लैपटॉप पे पोस्ट ड्राफ्ट करने बैठ जाता हूँ और सोचता हूँ कि आज आपको कौन सी मनोरंजक वाकया बताऊ। आज मैंने सोच लिया है की मैं आपको अपना ट्रैन का एक वाकया बताऊंगा। 


मिलता हूँ आप से अगली पोस्ट में ... धन्यवाद मेरी पोस्ट को पढ़ने के लिए । GOD BLESS YOU 

आज का टिप = चाय की पत्ती को कूड़े में न फेंके, उसको सुखा कर प्लांट में डाल दे। ये बहुत अच्छी खाद का काम करती है। 

कुछ पंक्तियाँ = जब भी ये दिल उदास होता है 
                                   जाने कौन आस - पास होता है
Good Night Images

Saturday, February 11, 2017

Happy saturday


Happy Saturday  Images

हैलो एवेरीबडी! वेलकम बैक टू माय ब्लॉग... बजरंगबली का वार आप सभी को शुभ हो ..   आज का दिन बड़ा गहमा -गहमी में कटा। कारण आप सब को  मालूम ही है, 'हाँ जी ' आप सही समझे- आज हम सभी पश्चिम वासी अपने नागरिक होने का फ़र्ज़ अदा कर रहे हैं। उम्मीद करता हूँ कि आप सभी ने पूर्ण कैलकुलेशन करके ही अपनी भागीदारी निभाई होगी। आगे माता रानी की मर्ज़ी। ..

आप सब को तो मालूम ही है की मैं काऊ मिल्क ही लेता हूँ, तो सुबह सबसे पहले वही लेकर आया। जब तक मिल्क लेकर आया तब तक अदरक, हरी इलायची, व  लौंग की गरमा- गरम चाय तैयार हो चुकी थी। उसके बाद हम अपने अधिकार का उपयोग करने के लिए निकले, सपत्नीक अपना फ़र्ज़ अदा किया। लाइन ज्यादा लंबी नहीं थी बिकॉज़ हम लोग अर्ली मॉर्निंग ही आधार कार्ड लेकर निकल लिए थे। लेडिज तो बस दो ही खड़ी थी लाइन में, जेंट्स दस -बारह थे। सो मुझको थोड़ा टाइम लगा, मेरी वाइफ मुझसे पहले घर पहुच गयी थी। हमारा घर दो कदम की दूरी पर है गंतव्य से ।


आज आपको अपनी यादों के गलियारे में ले जाने का बड़ा मन कर रहा है। ये बात उन दिनों की है जब हम सातवी - आठवी कक्षा के बच्चे थे। घूमने का बड़ा शौक था, अपने मोहल्लै के यार - दोस्तों के साथ घूमने निकल पड़े। सबने अपनी - अपनी टू व्हीलर ले लिए थे, एक -दूसरे से होड़ लगाते हुए हम लोग काफी दूर  निकल लिए थे। तब न तो इन्टरनेट हुआ करता था, ना ही मोबाइल फ़ोन का ज़माना था, और ये बताते हुए हर्ष सा महसूस होता है कि ना हीं केबल टीवी या डिश एंटीना हुआ करता था। एक ही चैनल था जिसे बार- बार छत लगे एंटीने को ठीक करके पिक्चर को लाना पड़ता था। सब इकट्ठे होकर ग्रुप में हफ्ते में एक दिन शाम को पिक्चर देखा करते थे, हफ्ते में एक दिन इसलिए क्यूंकि टीवी ही हफ्ते में एक बार आया करता था !

आज का टिप = पानी हमेशा बैठकर पीजिये इससे कभी घुटनो में दर्द नहीं होता।
आप सभी का धन्यवाद मेरी इस पोस्ट को पढ़ने के लिए, आपसे मैं फिर अगली पोस्ट में मिलता हूँ।
God Bless You ....

कुछ पंक्तियाँ  =  ये बेफिक्री सी सुबह कुछ यूँ भी  हँसी है  
                          अगर आदत हो सब कुछ भूल कर बेवज़ह मुस्कराने की । 
                                                         

Wednesday, February 1, 2017

Happy kite festival & maa saraswati puja

















saraswati puja ecards, greetings and imagesfor Facebook


                               ''Happy kite festival & maa saraswati puja'
दोस्तों सबसे पहले तो आप सबको ''बसंत पंचमी'' की बहुत - बहुत शुभकामनाये। माँ सरस्वती आप सब पर अपनी ब्लैसिंग्स का शावर ऑन कर दे । मॉर्निंग तो आप सबको मेरी पता ही है, आज डेली रूटीन थोड़ा हट  कर था। अरे ! नहीं भाई ऐसा कुछ भी नही है जैसा आप सोच रहे हैं :) दरअसल , बड़ी doughter  की आज छुट्टी थी so थोड़ा ज्यादा सोने का टाइम मिल गया सवेरे में। आज में आठ बजे सो कर उठा, बच्चे बोले पापा आपको बोलना चाहिए 'yaaaaaayyyy  yeeepieee ' में बस मुस्करा कर रह गया और नीचे 'गर्म बनियान ' पहनते हुए सोचा की चलो दिन की शुरुआत तो बढ़िया ही हुई है । 

छोटी daughter का स्कूल timing 9 am से है तो उसको ड्रॉप किया। हमारी कॉलोनी में बसंत की शानदार शुरआत हो चुकी थी, सुबह में पांच बजे से ही डेक बजने चालू हो गए थे फुल वॉल्यूम पे और ''वो काटा , वो काटा '' की आवाज़ आ रही थी। मगर में फिर भी 'घोड़े बेच कर सोता रहा।' आप सब सोच रहे होंगे की फिर ये सब कुछ मुझको कैसे पता ? मेरी'' वामांग '' ने बताया था। पतंग तो दोनों गुड़ियों को मैंने भी लेकर दी थी, साथ ''कच्चे मांझे'' की रील भी लेकर दी थी, मैंने तो कभी पतंग उड़ाई नहीं है, बच्चो को शौक है पतंगों का तो। .. हालाँकि उड़ानी उनको भी नही आती बस उसमे धागा बांध कर भगति चली जाती हैं और पीछे- पीछे पतंग उड़ती रहती है । :) :) 



अरे ! ये तो मैंने आपको बताया ही नहीं की हमारे यहाँ बसंत को ही पतंग उड़ने का रिवाज़ है। प्रत्येक नागरिक, (''किसी भी तरह की दीवार पतंग को उड़ने के बीच में नहीं आती '') हमारे यहाँ इस  काइट फेस्टिवल को मनाता है, पूरा  शहर  रंगबिरंगी  पतंगों से पट जाता है । मेरी बी हाफ ने सुबह ''माँ सरस्वती को बसंती चावलों का भोग लगाया था '' ये केसरी चावल मीठे होते हैं जिनको केसर डाल कर बनाते हैं । फिर हम सबने प्रसाद को ग्रहण किया, भोग बहुत अच्छा बना था, मैंने दो बार लिया। वैसे तो उस ''सुपर पावर '' के लिए जो भी भोग बने अद्भुत स्वाद का होता है, जब मैं छोटा था तो ये सोचता था की भोग में इतना टेस्ट कहाँ से आता है ! 

मेरी छोटी गुड़िया जब घर आयी स्कूल से तो उसने बताया की आज स्कूल में लंच टाइम में पतंग उड़ाई। स्पोर्ट्स सर सबको पतंग उड़ा - उड़ा कर दे देते और बच्चे डोर पकड़ लेते थे। वो बोल रही थी की पापा बहुत nice एक्सपीरिएंस रहा, ये स्कूल डेज बड़े होकर बड़े याद आते हैं, ये हमारी ऐसी 'अनफॉर्गेटेबले मेमोरीज' होती हैं जो जरा भी किसी बच्चे को स्कूल यूनिफॉर्म में देखकर उठ खड़ी होती हैं । 

मैंने अपने बच्चों की सभी स्कूल और फ्रेंड्स की यादों को संभल के रखवा रखा है, उन्हें अभी तक मिले कार्ड्स , सर्टिफिकेट , गिफ्ट्स नोट बुक जिसमे सब से अच्छे रिमार्क मिले हैं मैम से, उनकी फर्स्ट ड्रॉइंग, सभी संजो कर रखे हैं। कभी दिल उदास हो, किसी दोस्त या मेम की याद आये- झट से यादों के गलियारे में पहुच जाओ उन संजो कर रखे कीमती यादों  के द्वारा। आप भी सभी यादों को एक बॉक्स या तो किसी अलमारी में संजो रख लीजिये, बस यही मेरा आज का टिप है ।   

धन्यवाद दोस्तों। खूब एन्जॉय करिये, मस्त रहिये और स्वस्थ रहिये। मिलता हूँ आपसे अगली पोस्ट में । 

कुछ मशहूर पंक्तियाँ = दिन जो पखेरू होते पिंजरे में मैं रख लेता 
                                                    पालता  उनको जतन से मोती के दाने देता 
                                                    सीने से रहता लगाए । 

Image result for kite

Wednesday, January 25, 2017

Happy January


A glass rose Images

                                                                    '' Happy January '' 

doston aaj bade dino baad aapse connect hua hu  thoda work load jyada ho gya tha, ab thoda better feel ho rha hai work to ab bhi kafi hai par ab thoda relax feel kar rha hu . beetay dino me kafi kuch hua maslan ek saal beet gaya hum sabhi log ek saal aagay chale gye hain . :) smile aa gayi na aap sabhi ke chehere pe bas aap sab aise hi hanstay rahiye khilkilatay rahiye aur zindgi ka anand lete rahiye .

toh mein aapko bta rha tha ki last some few days, hum ten char dost 'tapri' pe mile thand bahut zyada ho rhi thi toh chai peeni toh banti hi thi , vahi purane parichiton se mulaqat ho gayi .batoon hi batoon me mere ek parichit ne bataya yahan mein unke naam ka khulasa nahi karunga bahut hi sharmilay swabhav ke hain vo , haan toh unhoney bataya ki vo log south ki taraf ghumne gaye the forest bhi ghume unhoney adbhut experience hua unko , bahut chote -chote mandir bhi mile unko jahan se bahut positive energy nikalne ka unko abhas hua kuch aur bhi aprichit log unke saat gaye the par ghaney jungle mein jakar vo log bichad gaye na jani kaun si disha mein nikal gaye .

phir vahi unhoney apni preshani bhi batayi ki winters starting mein hi unke pair bahut thanday rahte hain sab karke dekh liya par kuch farq hi nahi padta . toh maine unse kaha ki tumne sab karke dekh liya toh ek tips hamari bhi le lo karke dekh lena sahi lage toh continue rakhna nahi to rahne dena '' vo bole kya tips hai batao''? toh main bola ki'' hot water bottle'' se apne pairon ki khub sikai kara karo aur jab bottel ka pani sahne layak ho jaye toh use apne pairon ke neechay rakh liya kao aapko bahut good feel hoga . toh doston yahi tips aap sab ke liye bhi hai try karke dekhiye pasand aaye toh aagey bhi zarur pass kizeye .....dhanywaad mitron .....next post mein aapse phir milta hu ek tips ke saath .

kuch panktiyan : chandani bikheron is tarah ki
                           sawan khud tumhare pass chal ke aa jaye .