Friday, December 2, 2016

Happy Friday Images
                                                     

                                                          Happy Friday 
आज माता महालक्ष्मी का वार है,  आप सब पर माँ की कृपा बनी  रहे मैं यही प्रार्थना करता हूँ । आज रोड पे मैंने बत्तखों का झुण्ड देखा वो लाइन बनाये ''क़ुवैक -क़ुवैक करते चल रही थी, असेंडिंग आर्डर में सफेद - सफेद ऑरेंज चोंच थी बहुत नयनाभिराम द्र्श्य था आगे एक बड़ा सा पोंड था वही जा रही थी किसी ने पाल  रखा था शायद । मुझे नहीं पता की सुबह -सुबह किस चीज़ को देखना शुभ होता है, पर इतना पता है की हर चल एवं अचल वस्तु को ''सुपर पावर'' ने बनाया है, जिसे   हम भगवान् या गॉड या फिर कुछ और कहते हैं । खैर, मेरा  तो पूरा दिन अच्छा बीता । 

सुबह में मेरे एक बहुत पुराने मित्र से मुलाकात हुई , बड़ा अच्छा लगा। वो मेरा चाइल्डहुड फ्रेंड है, उससे मिलकर मुझको लगा मानो मेरा बचपन मुझको वापिस मिल गया हो ,साथ बैठे यादे  ताज़ा की और अपने स्कूल के चाट वाले से '' मटर की चाट '' खायी आज भी उस चाट का वही स्वाद है जो हम बचपन में खाते थे । फिर मैंने अपने दोस्त से पूछा की बहुत दुबले हो गए हो क्या बात है ? तो उसने बताया की वो मॉर्निंग में खाली पेट हनी लेमन पीता है , एक गिलास गरम पानी में एक चम्मच हनी व आधे निम्बू का जूस मिला कर पीता है  जिसको पीने से उसने तक़रीबन 15 kg वेट लॉस कर लिया है ! 
धन्यवाद दोस्तों, मिलता हूँ आपके लिए एक नई पोस्ट लेकर । 

कुछ पंक्तियाँ =  बचपन के दिन भुला न पाएंगे 
                        यादों में बसे वो दिन निकाल  न पाएंगे 
                       जीयेंगे उनको हज़ार बार, और साँसों में समा  ले जाएंगे अबकी बार । ....

Thursday, December 1, 2016

Happy Thursday! Images
                                                                  ''  हैप्पी थर्सडे ''
   आज का दिन बड़ा अहम् होता है क्योंकि ये गुरवार है। ज़िन्दगी में '' गुरु'' का होना बहुत ज़रुरी है, माता , पिता , भाई या फिर बहन और नहीं तो आपकी पत्नी और पत्नी के लिए उसका पति, उसका गुरु हो सकता है !! ये बात में ऐसे ही नहीं कह रहा हूँ, जो भी हमे अध्यात्म की तरफ ले जाये वही गुरु है । 

आज मुझको एक शादी में जाना पड़ा। वहां सभी तरह की डिशेस थी, पर अपना क्या है  नपा - तुला खाने वालो में से हैं। ऐसा नहीं कि मैं कोई नई चीज़ टेस्ट नहीं करता, मेरी दोनों गुड़िया मुझे टेस्ट कराये बिना कुछ खाती ही नहीं। मैंने एक दो बाईट फ्राइड राइस भी खाये, ठीक लगे। बच्चों को भी पता है की पापा टेस्ट तो सब कर लेंगे पर पसंद अपनी दाल , सब्ज़ी , रोटी ही है ।

मैंने शाही पनीर के साथ एक स्टफ नान ले ली थी , अच्छी लगी तो एक और ले ली पर खाने के तुरंत बाद थोड़ा भारी  - भारी सा लगा। अब साथ में तो कुछ था नहीं मेरे पास, एक दम समझ में नहीं आया की क्या करू। सामने सलाद में निम्बू कटा रखा था, आधे गिलास पानी में वही निचोड़ कर पी लिया। एक दम से बर्ब (डकार ) आ गयी और काफी हल्का महसूस हुआ। मित्रों आज का यही मेरा टिप था की कभी भी किसी भी हाल में हार मत मानना और निराश या हताश न होना। सबसे अच्छे फ्रेंड हम अपने आप के होते हैं। धैर्य रखे हल, अपने आप ही मिल जाता है । धन्यवाद दोस्तों कनेक्ट रहा करिये अच्छा लगता है। अपनी अगली पोस्ट में फिर आपसे मिलता हूँ ।

कुछ पंक्तियाँ =  जी लो हर लम्हा, बीत जाने से पहले
                         लौट कर यादें आती है, वक़्त नहीं,,,,,,,

Wednesday, November 30, 2016



Happy Wednesday Images

                                                         ''  हैप्पी वेडनेसडे ''
हेलो दोस्तों , आज बुधवार है ,बप्पा का दिन, और मैं फिर आपके साथ हूँ अपने हलके - फुलके घरेलू टिप्स के साथ और साथ ही आपको एंटरटेन भी करूँगा, और आप कितने एंटरटेन हुए ये तो आपके कमेंट ही मुझे बताएंगे । आज सुबह मेरी निद्रा बाहर से आती बप्पा के भजन की ऑडियो से भंग  हुई, किसी घर में सुबह - सुबह भक्ति रस की धारा  प्रवाहित हो रही थी । 
   
जब में बिस्तर से नीचे उतरा तो आज मेरे पैर बेडशीट में नहीं फसे, कारण में रात को गिलेसरीन में पतंजलि गुलाब जल वः निम्बू मिला कर अपने पैरों में रात को लगा कर सोया था । 100 gm गिलेसरीन९(glycerin) में 25 gm गुलाब जल व 2 मीडियम साइज निम्बू का रस मिला कर एक बोतल में रख ले , रात को सोते समय लगा कर सोये पाँव बेहद कोमल हो जाएंगे । 

फ्रेश होने के बाद अपने वर्किंग hours शुरू हो गए , आज रास्ते में बहुत पुराने मित्र का भी दीदार हुआ , हालाँकि बात नहीं हो पायी । मगर दिल को बहुत ठंडक मिल गयी , और बचपन वापस लौट आया । दोपहर में मेरे पास किसी क्लाइन्ट का आना हुआ तो उसके  साथ आलू की पेटिस खायी और एस्प्रेसो कॉफ़ी पी । दोस्तों अपनी लाइफ तो सीधी - सादी है , बस हमारे लिए तो इसीमे ही ज़न्नत है । घर आते वक़्त सिग्नल पे एक गुलदस्ता बेचने वाले बच्चे ने कहा '' साहब ले लो , मेमसाहब खुश हो जाएँगी '' सो ले लिया एक छोटा सा गुलदस्ता , सबसे बड़ी बात तो तब हुई जब मेरे गुलदस्ता लेने पर उस बच्चे के चेहरे पे जो हंसी खिली न बहुत सुकून मिला । ऐसी छोटी - छोटी खुशियां ही तो जीवन में बहार  हैं ।  टेक केयर दोस्तों। ..... 

कुछ पंकियां = लफ़्ज़ों में क्या बयाँ करूँ 
                      तुम्हे इक नज़र ही काफी है। ...... 

Tuesday, November 29, 2016

  
Happy Tuesday! Images


                                                     '' Happy Tuesday ''

आज मैं आपको मेरे मंगलवार कैसा बीता ये बतऊँगा । कुछ इंटरेस्टिंग बातें, कुछ अपना ज्ञान, जो भी मैंने अपनी ज़िन्दगी से सीखा है और बड़ों से सुना है। मैं क्या सोचता हूँ, अपने एक्सपीरियंस शेयर करते रहने चाहिए। वैसे जब तक खुद एक्सपीरियंस न करो ज़िन्दगी का फलसफा समझ नहीं आता, मगर यदि इस दृष्टिकोण से देखा जाये की किसी के एक्सपीरियंस को हम आगे रख कर बहुत कुछ दूर का देख सकते हैं, हालाँकि ये काफी गूढ़ बात है , देखिये आप भी मेरी तरह फिलॉसफी में पड़ गए न : p 
                                                                                                                                                                      मेरे आज के दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा से हुई, ''जय बजरंग बली '' । वो मेरी पत्नी सुबह में ज़रा जल्दी उठ जाती है तो उसने धार्मिक चैनल लगा कर 'L.E.D' ऑन कर दिया। वैसे ये जल्दी उठाना भी बहुत अच्छी  आदत है, फिट एंड फाइन रहते हैं । लेकिन अब सर्दी हैं सो दोस्तों, बहुत धयान  रखना अपना। जब भी आप बेड  से उठा करो तो पूरी तरह से गर्म कपड़ो से लैस होकर ही बिस्तर  को छोड़ा करिये। अपने बेड  के पास ही सॉक्स , स्वेटर या शाल रखा करिये, और सुबह में जब भी आप पानी पिये तो गुनगुना ही पानी पिया करिये, एक तो इसको पीने से  पेट बिलकुल साफ़ हो जाता है और दूसरे जुकाम या नजला नहीं होता सो ''दोस्तों गॉड ब्लेस यू '' । 
दिन की शुरुआत अच्छी हुई है तो दिन तो पूरा अच्छा बिताना ही है, ऐसा मैं नहीं मेरा लॉजिक कहता है : ) आलू -गोभी के साथ परांठा नाश्ता ठीक रहा। आज गोभी आलू में धनिया नहीं था तो ठीक से सब्जी खा ली, वैसे ऐसी बात नहीं है की मैं हरे धनिया की सब्जी नहीं खाता, खा लेता हूँ मगर ज्यादा नहीं होना चाहिए । फिर वही सात- आठ घंटे ऑफिस का काम, बीच में लंच लेना ही एक उत्सव जैसा होता है हम सब काम काजी लोगो के लिए । 

घर आने के बाद मैं पत्नी और बच्चों के साथ मार्किट गया। वैसे नोट बंद होकर एक बात तो अच्छी हुई की पत्नी व बच्चे कुछ डिमांड नहीं करे : p नहीं ऐसा कुछ नहीं है ये तो मैं आप सबके फेस पे स्माइल लाने के लिए कह रहा हूँ । मार्किट में बच्चों के न -न करने पर भी उनको व उनकी मम्मी को पानी के बताशे खिलाये और आलू टिक्की खिलाई। मैं तो टिक्की सिर्फ मसाला और नींबू डाल कर ही लेता हूँ, सो वही ली चाट वाले के पास निम्बू  नहीं था मैंने कहा कोई बात नहीं फिर भी उसने किसी को भेज कर मंगा लिया। काफी साल हो गए उस पर जाते हुए , तो कुछ तो फायदा होता ही है किसी का रेगुलर कस्टमर बन कर, उसके लिए भी दिल से दुआ ही निकली। .. 

मेरी बेटी को पतंजलि का कुछ क्रीम और लोशन वगेरह कुछ चाहिए था तो उसने वो ले लिया। वो कहती है, '' पापा बहुत प्योर होता है ''  और पतंजलि का  एलोवेरा जेल तो हमारे यहाँ बहुत ही ज्यादा यूज़ होता है। इसको मेरी बेटी बालो में भी यूज़  करती है । घर आने के बाद मैंने अपनी पत्नी से एक कप चाय की फरमाइश की जिसे तुरंत पूरा कर दिया गया , रात के खाने में मैंने कहा की दलिए की खिचड़ी बना दो। रात के साढ़े नौ बजे हैं, में खिचड़ी खा रहा हूँ, अच्छी बनी है। आप लोग भी कभी ट्राय  करियेगा। .. . तो देखा आपने ठीक ठाक  दिन गुज़र गया,अच्छा दोस्तों प्लीज be connected .... 

कुछ पंकितयाँ = मिलते रहना दोस्तों 
                         ज़िन्दगी में स्पार्क लाने  के लिए , तुम्हारा साथ ही काफी है। ... 
                              

Monday, November 28, 2016




                                                          ''मेरा मंडे का दिन'' 
Hello friends,आज बहुत दिनों के बाद में एक्टिव हुआ हूँ , कारण बस अपनी जॉब व घर गृहस्थी से समय न मिल पाना। सच मानना दोस्तों, मैंने आप सब को बहुत मिस किया ये सब मैं  आपका अटेंशन पाने के लिए  नहीं कह रहा , मैं  ह्रदय से ये  कह रहा हूँ ।

हाँ तो जैसा की मेरा टाइटल है- मेरा मंडे का दिन। सुबह 6 a.m से ही  मेरा दिन शुरू हो गया actually  उठना तो मॉर्निंग में इससे भी पहले था , परन्तु नाईट में कंप्यूटर पे थोड़ा वर्क ज्यादा था , सो यू know चलता है, क्या करे.
तो सुबह जागने के बाद पहले तो मैंने घर के बहार की बाउंडरी में ही थोड़ी चहल कदमी की, फिर फ्रेश होने के लिए बाथरूम का रुख किया, रात को दूध पी कर सोया जाये तो मॉर्निंग में एकदम से फ्रेश हो जाते हैं फिर  ''दंतकांति''  से ब्रश किया , तब तक पत्नी ने चाय बना ली थी, सो चाय के साथ एक ब्रिटानिया का रस लिया। अभी चाय फिनिश ही की थी कि मेरी बड़ी गुड़िया बोली, ''पापा कॉलेज का टाइम हो गया'' । उसको स्टॉप तक ड्राप किया, तब तक मेरी दूसरी गुड़िया का भी स्कूल जाने का टाइम हो गया था। ..... 


इसके बाद cow का फ्रेश मिल्क लाना  भी कम बड़ी बात नहीं है। cow के मिल्क से एक तो आँखों में बहुत फायदा होता है, दूसरा digestive system ठीक रहता है, ह्रदय की कोई बीमारी नहीं होती। टोटल अगर कैलकुलेट किया जाये तो ये तो लाइफ है :) :) घर आने के बाद मैंने हॉट water शावर लिया , cow मिल्क के साथ मेथी का परांठा और आम का अचार खाया। अपनी अन्नपूर्णा और उस विधाता का शुक्रिया अदा किया स्वदिष्ट नाश्ते के लिए। इन सब में सुबह के दस बज चुके थे । मैं ऑफिस के लिए निकल गया। ...... 

फिर ऑफिस जाकर मैं काम में जुट गया हूँ। अभी लंच का वक़्त हो गया है। लंच में मैंने दाल रोटी और सब्जी खा रहा हूँ । लंच फिनिश करके फिर से वही काम, अभी थोड़ा मुझको क्लाइंट  के पास  जाना पड़  रहा है । अभी शाम के 5 बजे हैं, चाय की हुडक लग रही है, सोच रहा हूँ घर जाकर ही पियूँगा।  रोड पे जाम बहुत लगा है, घर तक पहुचने के लिए अच्छी  खासी मशक्त करनी पड़ेगी। देखा आपने दो घंटे कहाँ गए नही पता चला। इसी बीच में आपसे बातें करते -करते शाम के सात बज चुके हैं। ....   

थैंक गॉड मेरे घर की गली आ गयी है।  मैं अब अपने घर के अंदर आ गया हूँ।  अदरक वाली चाय पीने का मज़ा ही कुछ और है , मुझको घर आते ही वो मिल गयी ''थैंक्स टू आल दोस्तों '' आप लोगो के बिना ज़िन्दगी में नमक ही नहीं है! ये में आपसे थोड़े समय की दूरी में जान गया हूँ । अच्छा चलता हु दोस्तों आपके लिए नई पोस्ट लेने के लिए।  मुझे याद रखना अपनी दुआओ में। ...

कुछ   पंक्तियाँ  = दीवाना हु दीवाने को नज़र चाहिए 
                          दोस्तों आपकी नज़रे इनायत  चाहिए। ...                
Image result for tea