'' हैप्पी वेडनेसडे ''
हेलो दोस्तों , आज बुधवार है ,बप्पा का दिन, और मैं फिर आपके साथ हूँ अपने हलके - फुलके घरेलू टिप्स के साथ और साथ ही आपको एंटरटेन भी करूँगा, और आप कितने एंटरटेन हुए ये तो आपके कमेंट ही मुझे बताएंगे । आज सुबह मेरी निद्रा बाहर से आती बप्पा के भजन की ऑडियो से भंग हुई, किसी घर में सुबह - सुबह भक्ति रस की धारा प्रवाहित हो रही थी ।
जब में बिस्तर से नीचे उतरा तो आज मेरे पैर बेडशीट में नहीं फसे, कारण में रात को गिलेसरीन में पतंजलि गुलाब जल वः निम्बू मिला कर अपने पैरों में रात को लगा कर सोया था । 100 gm गिलेसरीन९(glycerin) में 25 gm गुलाब जल व 2 मीडियम साइज निम्बू का रस मिला कर एक बोतल में रख ले , रात को सोते समय लगा कर सोये पाँव बेहद कोमल हो जाएंगे ।
फ्रेश होने के बाद अपने वर्किंग hours शुरू हो गए , आज रास्ते में बहुत पुराने मित्र का भी दीदार हुआ , हालाँकि बात नहीं हो पायी । मगर दिल को बहुत ठंडक मिल गयी , और बचपन वापस लौट आया । दोपहर में मेरे पास किसी क्लाइन्ट का आना हुआ तो उसके साथ आलू की पेटिस खायी और एस्प्रेसो कॉफ़ी पी । दोस्तों अपनी लाइफ तो सीधी - सादी है , बस हमारे लिए तो इसीमे ही ज़न्नत है । घर आते वक़्त सिग्नल पे एक गुलदस्ता बेचने वाले बच्चे ने कहा '' साहब ले लो , मेमसाहब खुश हो जाएँगी '' सो ले लिया एक छोटा सा गुलदस्ता , सबसे बड़ी बात तो तब हुई जब मेरे गुलदस्ता लेने पर उस बच्चे के चेहरे पे जो हंसी खिली न बहुत सुकून मिला । ऐसी छोटी - छोटी खुशियां ही तो जीवन में बहार हैं । टेक केयर दोस्तों। .....
कुछ पंकियां = लफ़्ज़ों में क्या बयाँ करूँ
तुम्हे इक नज़र ही काफी है। ......
