Happy Friday
आज माता महालक्ष्मी का वार है, आप सब पर माँ की कृपा बनी रहे मैं यही प्रार्थना करता हूँ । आज रोड पे मैंने बत्तखों का झुण्ड देखा वो लाइन बनाये ''क़ुवैक -क़ुवैक करते चल रही थी, असेंडिंग आर्डर में सफेद - सफेद ऑरेंज चोंच थी बहुत नयनाभिराम द्र्श्य था आगे एक बड़ा सा पोंड था वही जा रही थी किसी ने पाल रखा था शायद । मुझे नहीं पता की सुबह -सुबह किस चीज़ को देखना शुभ होता है, पर इतना पता है की हर चल एवं अचल वस्तु को ''सुपर पावर'' ने बनाया है, जिसे हम भगवान् या गॉड या फिर कुछ और कहते हैं । खैर, मेरा तो पूरा दिन अच्छा बीता ।
सुबह में मेरे एक बहुत पुराने मित्र से मुलाकात हुई , बड़ा अच्छा लगा। वो मेरा चाइल्डहुड फ्रेंड है, उससे मिलकर मुझको लगा मानो मेरा बचपन मुझको वापिस मिल गया हो ,साथ बैठे यादे ताज़ा की और अपने स्कूल के चाट वाले से '' मटर की चाट '' खायी आज भी उस चाट का वही स्वाद है जो हम बचपन में खाते थे । फिर मैंने अपने दोस्त से पूछा की बहुत दुबले हो गए हो क्या बात है ? तो उसने बताया की वो मॉर्निंग में खाली पेट हनी लेमन पीता है , एक गिलास गरम पानी में एक चम्मच हनी व आधे निम्बू का जूस मिला कर पीता है जिसको पीने से उसने तक़रीबन 15 kg वेट लॉस कर लिया है !
धन्यवाद दोस्तों, मिलता हूँ आपके लिए एक नई पोस्ट लेकर ।
कुछ पंक्तियाँ = बचपन के दिन भुला न पाएंगे
यादों में बसे वो दिन निकाल न पाएंगे
जीयेंगे उनको हज़ार बार, और साँसों में समा ले जाएंगे अबकी बार । ....