'' Happy Tuesday ''
आज मैं आपको मेरे मंगलवार कैसा बीता ये बतऊँगा । कुछ इंटरेस्टिंग बातें, कुछ अपना ज्ञान, जो भी मैंने अपनी ज़िन्दगी से सीखा है और बड़ों से सुना है। मैं क्या सोचता हूँ, अपने एक्सपीरियंस शेयर करते रहने चाहिए। वैसे जब तक खुद एक्सपीरियंस न करो ज़िन्दगी का फलसफा समझ नहीं आता, मगर यदि इस दृष्टिकोण से देखा जाये की किसी के एक्सपीरियंस को हम आगे रख कर बहुत कुछ दूर का देख सकते हैं, हालाँकि ये काफी गूढ़ बात है , देखिये आप भी मेरी तरह फिलॉसफी में पड़ गए न : p
मेरे आज के दिन की शुरुआत हनुमान चालीसा से हुई, ''जय बजरंग बली '' । वो मेरी पत्नी सुबह में ज़रा जल्दी उठ जाती है तो उसने धार्मिक चैनल लगा कर 'L.E.D' ऑन कर दिया। वैसे ये जल्दी उठाना भी बहुत अच्छी आदत है, फिट एंड फाइन रहते हैं । लेकिन अब सर्दी हैं सो दोस्तों, बहुत धयान रखना अपना। जब भी आप बेड से उठा करो तो पूरी तरह से गर्म कपड़ो से लैस होकर ही बिस्तर को छोड़ा करिये। अपने बेड के पास ही सॉक्स , स्वेटर या शाल रखा करिये, और सुबह में जब भी आप पानी पिये तो गुनगुना ही पानी पिया करिये, एक तो इसको पीने से पेट बिलकुल साफ़ हो जाता है और दूसरे जुकाम या नजला नहीं होता सो ''दोस्तों गॉड ब्लेस यू '' ।
दिन की शुरुआत अच्छी हुई है तो दिन तो पूरा अच्छा बिताना ही है, ऐसा मैं नहीं मेरा लॉजिक कहता है : ) आलू -गोभी के साथ परांठा नाश्ता ठीक रहा। आज गोभी आलू में धनिया नहीं था तो ठीक से सब्जी खा ली, वैसे ऐसी बात नहीं है की मैं हरे धनिया की सब्जी नहीं खाता, खा लेता हूँ मगर ज्यादा नहीं होना चाहिए । फिर वही सात- आठ घंटे ऑफिस का काम, बीच में लंच लेना ही एक उत्सव जैसा होता है हम सब काम काजी लोगो के लिए ।
घर आने के बाद मैं पत्नी और बच्चों के साथ मार्किट गया। वैसे नोट बंद होकर एक बात तो अच्छी हुई की पत्नी व बच्चे कुछ डिमांड नहीं करे : p नहीं ऐसा कुछ नहीं है ये तो मैं आप सबके फेस पे स्माइल लाने के लिए कह रहा हूँ । मार्किट में बच्चों के न -न करने पर भी उनको व उनकी मम्मी को पानी के बताशे खिलाये और आलू टिक्की खिलाई। मैं तो टिक्की सिर्फ मसाला और नींबू डाल कर ही लेता हूँ, सो वही ली चाट वाले के पास निम्बू नहीं था मैंने कहा कोई बात नहीं फिर भी उसने किसी को भेज कर मंगा लिया। काफी साल हो गए उस पर जाते हुए , तो कुछ तो फायदा होता ही है किसी का रेगुलर कस्टमर बन कर, उसके लिए भी दिल से दुआ ही निकली। ..
मेरी बेटी को पतंजलि का कुछ क्रीम और लोशन वगेरह कुछ चाहिए था तो उसने वो ले लिया। वो कहती है, '' पापा बहुत प्योर होता है '' और पतंजलि का एलोवेरा जेल तो हमारे यहाँ बहुत ही ज्यादा यूज़ होता है। इसको मेरी बेटी बालो में भी यूज़ करती है । घर आने के बाद मैंने अपनी पत्नी से एक कप चाय की फरमाइश की जिसे तुरंत पूरा कर दिया गया , रात के खाने में मैंने कहा की दलिए की खिचड़ी बना दो। रात के साढ़े नौ बजे हैं, में खिचड़ी खा रहा हूँ, अच्छी बनी है। आप लोग भी कभी ट्राय करियेगा। .. . तो देखा आपने ठीक ठाक दिन गुज़र गया,अच्छा दोस्तों प्लीज be connected ....
कुछ पंकितयाँ = मिलते रहना दोस्तों
ज़िन्दगी में स्पार्क लाने के लिए , तुम्हारा साथ ही काफी है। ...
No comments:
Post a Comment