'' हैप्पी थर्सडे ''
आज का दिन बड़ा अहम् होता है क्योंकि ये गुरवार है। ज़िन्दगी में '' गुरु'' का होना बहुत ज़रुरी है, माता , पिता , भाई या फिर बहन और नहीं तो आपकी पत्नी और पत्नी के लिए उसका पति, उसका गुरु हो सकता है !! ये बात में ऐसे ही नहीं कह रहा हूँ, जो भी हमे अध्यात्म की तरफ ले जाये वही गुरु है ।

आज मुझको एक शादी में जाना पड़ा। वहां सभी तरह की डिशेस थी, पर अपना क्या है नपा - तुला खाने वालो में से हैं। ऐसा नहीं कि मैं कोई नई चीज़ टेस्ट नहीं करता, मेरी दोनों गुड़िया मुझे टेस्ट कराये बिना कुछ खाती ही नहीं। मैंने एक दो बाईट फ्राइड राइस भी खाये, ठीक लगे। बच्चों को भी पता है की पापा टेस्ट तो सब कर लेंगे पर पसंद अपनी दाल , सब्ज़ी , रोटी ही है ।
मैंने शाही पनीर के साथ एक स्टफ नान ले ली थी , अच्छी लगी तो एक और ले ली पर खाने के तुरंत बाद थोड़ा भारी - भारी सा लगा। अब साथ में तो कुछ था नहीं मेरे पास, एक दम समझ में नहीं आया की क्या करू। सामने सलाद में निम्बू कटा रखा था, आधे गिलास पानी में वही निचोड़ कर पी लिया। एक दम से बर्ब (डकार ) आ गयी और काफी हल्का महसूस हुआ। मित्रों आज का यही मेरा टिप था की कभी भी किसी भी हाल में हार मत मानना और निराश या हताश न होना। सबसे अच्छे फ्रेंड हम अपने आप के होते हैं। धैर्य रखे हल, अपने आप ही मिल जाता है । धन्यवाद दोस्तों कनेक्ट रहा करिये अच्छा लगता है। अपनी अगली पोस्ट में फिर आपसे मिलता हूँ ।
कुछ पंक्तियाँ = जी लो हर लम्हा, बीत जाने से पहले
लौट कर यादें आती है, वक़्त नहीं,,,,,,,
No comments:
Post a Comment